Labels

Saturday, March 12, 2016

जिगर बंजारा 

मुझे निगाह में अब किसी का इंतज़ार नहीं ;
यकीं चाँद का नहीं चाँदनी का एतबार नहीं !
मेहनत मेरी रगों में है और बंजारे का जिगर
जानता हूँ राह में गुल ही होंगे खार नहीं !!...तनुजा ''तनु ''

शब्द बंजारे

शब्द बंजारे, जीवन छंद ढूँढे ;
सरोवर अब्ज, श्री हित निबंध ढूँढे ! 
साधक, सुर, ताल संग गीत को ले , ,, 
माँ शारदा प्रकृति में कंठ ढूँढे !!..तनुजा ''तनु ''

Friday, March 11, 2016

 मन बंजारा ,

  मुकद्दर से उलझता है मन बंजारा ;
  समंदर सा  उछलता है मन बंजारा ! 
  किसको  ढूँढता फिरता  घरौंदा  उसका ? 
  लो नयनों में मचलता है मन बंजारा , ,,,

वक्त बंजारा 

वक्त बंजारा उसको कहाँ रोके कोई ;
मनमानी करे उसको कहाँ टोके कोई !
कभी मिलकर बिछड़ने की बेला आई तो , ,,
देकर बिदाई हँसता वहाँ  रो  के कोई !!...तनुजा ''तनु '' 
चाँद बंजारा

तू तो बंजारा रहा है चाँद ;
सूरज सहारा रहा है चाँद !!
मुफलिसी में घट कर खोता क्यों ?
पूनम उजियारा रहा है चाँद !!....''तनु ''
 बंजारा 


मेरे इल्म ने दिया उजियाला मुझको ;
मेरे तजुर्बों ने सदा सम्हाला मुझको  ! 
चला कठिन डगर पर हूँ बंजारा यारों , ,,
मेरे गमों ने बनाया निराला मुझको !!. तनुजा ''तनु ''

मन  बंजारा 



मन मधुकर बंजारा सा उड़ता गली गली ;
कभी ले वैराग्य कभी बैठे कली कली !
राह बदलता, गिरा संभला चला अकेला , ,,,
कुछ सपने औ कुछ आशाएँ मनचली चली !!..... तनुजा ''तनु ''