Labels

Thursday, March 8, 2018

कौन कहता है किसी ने बेवफाई की,


कौन कहता है किसी ने बेवफाई की,
साथ साथी चलता रहा रहनुमाई की !

टूट करके मिलती है जब भी मिलती है!
बात करता मैं रहा अपनी परछाई की!!

खोल कर सारे वो दरवाजे चली आती!

ज़ेहन तुझसे किसी सूरत नहीं रिहाई की!!

ओढ़ कर सोया किया मैं दररोज़ उसे!

ज़िंदगी भर ही, इसी की तो कमाई की!!

उसका हर बोसा ''तनु''रूहानी होता है !

डरता रहता बात करता नहीं जुदाई की!!,,, ''तनु''

यूँ ही ढ़ोना ना हुआ,

जिंदगी को दम बदम यूँ ही ढ़ोना ना हुआ,
ये ज़िद रही आफ़ताब क्यूँ तिकोना ना हुआ !
घूमते ही रह गये  उफ़ चकरियों की तरह, ,, 
गोल कमरा था की क्यों कोई कोना ना हुआ!!... ''तनु''

Tuesday, March 6, 2018

पोला भीतर ढोल के

पोला भीतर ढोल के,  गाता है आघात !
बोल सुहाने दूर के  दिखता भारी गात !!
दिखता भारी गात,  मंगल वाद्य हमारा
ले डुग्गी मिरदंग ,  हरमुनिया एकतारा , ,,
संग झाल खड़ताल ,  शंख डम डमरू बोला !
सुषिर मधुर झंकार ,  पखावज ढोलक पोला !!... ''तनु''

संग ले किस संग का

संग ले किस संग काये गलियाँ भर गयी ,
नज़र ऐसी नज़र की लो कलियाँ मर गयी !
ख़्वाब के मंज़र सभी आँखों में रह गए , ,,,
की सियाह सियाह हो,  रंगरलियाँ जर गयी !!.. ''तनु''


बरसों से दुनिया वही,   ये जग कहाँ नवीन !
कभी सुमन की सेज पर, कभी सोय संगीन !!

पोला भीतर ढोल के,  कहे ढाक के पात !
तुम वहीं के रहे वहीं,    पात तीन हैं गात !!

मन उपवन में आज तो,        नाच रहे हैं मोर !
अनगिन कलियाँ खिल गयी ,महकी महकी भोर !! ... ''तनु''

Monday, March 5, 2018

बदरिया ने फागुन में,



बदरिया ने फागुन में,  ऐसा किया धमाल ,
सर्द तीखी सी बरसी,      बुरे हो गये हाल !
बुरे हो गये हाल,    तोड़ सभी करार रही !
भूल गयी  व्यवहार,  मदिर कभी बयार रही !!
चढ़ते कैसे ताप,      ओढ़ वायरल चदरिया , ,,
जगत करे संताप,   बरसे फागुन बदरिया !!...''तनु''







Sunday, March 4, 2018

रम्ज़ हर्फ़-ए-दुआ

ये पर्दा -ए -दिल हमें नजर आता ही नहीं,
रम्ज़ हर्फ़-ए-दुआ बन नज़र आता ही नहीं,

कितने पर्दे और कितने रंगों का है जेहन,
आइना रक्खूँ कहाँ नज़र आता ही नहीं, !

ये चुप सी क्यों लगी है दीयों की लवों में,
सिलसिला रौशनी का नज़र आता ही नहीं,!

ख़िज़ाँ गयी क्यों सूखे हैं शजर अभी भी,
बहारों का वो मौसम नज़र आता ही नहीं,!

जंग के लिए हाथों में तो खंज़र ही उठ गए,   
दुआ में  उठता हाथ नज़र आता ही नहीं, !

दीजिये दिल और ले भी लीजिये  'तनु',
वो एहसास प्यार का नज़र आता ही नहीं,!!... ''तनु''