Labels

Thursday, June 20, 2019

ऐ दिल तुझे तलाश करता हूँ !

ऐ दिल तुझे तलाश करता हूँ !
तू बता क्या तलाश करता हूँ !! 

लफ़्ज़ तौलकर बोलता कोई !
मैं तआरुफ़ तलाश करता हूँ !!.

कारगर असर है मेरे चुप का ! 
गीत चटख़े  तलाश करता हूँ !!

जो सदायें नहीं पुकारेंगी !
वो सदायें तलाश करता हूँ !!

 ख़ामुशी की कहाँ जुबां होती !
 माइने यूँ  तलाश करता हूँ !!... "तनु"

Sunday, June 16, 2019


ज़िंदगी तुझको आ पुकार लूँ,
पल पल में पलों को सँवार लूँ!
ज़ख्म गहरा और रिसता हुआ,
दर्द तुझको हँस के दुलार लूँ!!---"तनु"
मौत सिर्फ  हर्फ़ होता मिटा देते ,
जिंदगी हाशिया होती सजा देते!
यदि हमारे बस में अगर ये होता, ,,
 जिंदगी सजा देते मौत मिटा देते!!--- "तनु"

Friday, June 14, 2019

इक गुमशुदा वाक़िया हूँ साहिब!

इक गुमशुदा वाक़िया हूँ साहिब!
एक बिखरा काफ़िया हूँ साहिब!!

मैं अदावत में नहीं हूँ शामिल!
झूठ के साथ फिर लड़ा हूँ साहिब!!

एक कतरा अश्क़ आँखों में नहीं!
 रो रहा दिल है मर्सिया हूँ साहिब!!

जो कभी बेवफा होता ही नहीं!
साज़ का दिल हूँ रसिया हूँ साहिब!!

जाऊँगा दूर किस तरह उससे!
दिल से किया वायदा हूँ साहिब!!

और तुम जान निसार मुझ पर हो
मैं अकेला ही काफिला हूँ साहिब ---"तनु"

Friday, June 7, 2019

नींद थोड़ी सी मुझे मेरी दीजिये!
और थोडे सपने सुनहरी दीजिये!!

लाख जनमों से जागता मैं रहा!
घेर मुझको बाहें मरमरी दीजिये!!

साँस इक इक ली सिर्फ तुम्हारे लिये!
चैन से मर पाऊँ बेहतरी दीजिये!!---"तनु"

Monday, May 20, 2019

आँसू की एक बूँद नयन के कटोरे में ,
सिमट गयी एक झील अभ्र के सकोरे में !
क्षितिज पर उभरा है आशा का इंद्रधनुष ,
खुशियाँ ले आयेगा पवन के झकोरे में...  ''तनु ''

Monday, May 13, 2019

प्यार में जलने वालों की कमी नहीं,
प्यार से जलने वालों की कमी नहीं !
प्यार ले प्यार में प्यार से जी ले जो, ,,
प्यार में चलने वालों की कमी नहीं !!--"तनु"