Labels

Thursday, January 23, 2020

दुनिया का ऐतबार कौन करे !

दुनिया का ऐतबार कौन करे !
यूँ दिखावे का प्यार कौन करे!!

बात उनकी कभी कभी अच्छी ! 

रोज़ जिक्र में शुमार कौन करे !!

आँख आँसू भरी रही जब तब !

अश्क़ बहा कर खार कौन करे !!

एक कदम तो चला नहीं जाता !
 ये ग़मों के असफ़ार कौन करे !!

रोज़ तिल तिल ज़रा ज़रा मरना !
फिर उस पर जां निसार कौन करे !!

राज़ अपने निहाँ रखो अपने !
जीता तन,मन पार कौन करे !!

जानता सच कहूँ ना मानेगा !
''तनु'' जनम-जनम रार कौन करे !!... ''तनु''

Wednesday, January 22, 2020

कर्म अच्छे हमारे पानी हुए हैं !

कर्म अच्छे हमारे पानी हुए हैं !
सबूत सच्चे सारे फ़ानी हुए हैं !!

जिंदगी सराब ख़्वाहिशों का !

और हम ही कहानी हुए हैं !!

अब रहा कुछ भी नहीं बाकी !

पाँव रेत पर निशानी हुए हैं !!

बोझ कंधा बाज़ूयें हैं सहती ! 

क्यों यहाँ अर्थ बेमानी हुए हैं !!

ठहरा हुआ मैं पानी हूँ देखो !

मौज भी ना ऐसी रवानी हुए हैं !!

ज़िद ये कैसी जो पूरी ना होती ! 

दोस्त कब? आग पानी हुए हैं !!

वो खत जो तुम पढ़ भी पाये ! 

किसलिए फिर तर्जुमानी हुए हैं !!

थी खता तुम्हारी देते हो माफ़ी !

जख़्म-जख़्म की बानी हुए हैं !!

 बस वहाँ प्यास ही प्यास थी !

 केवल हम ही पानी पानी हुए हैं !!.... ''तनु''

Sunday, January 19, 2020

कभी ख़यालात में, मैं जज़्बात में!
उलझे उलझे से इन सवालात में !!

उनका प्यार रहमत या की क़ैद है! 
यही दिन रात है, मैं तिलिसमात में !!

पहुँचा हूँ किस तरह मैं मन्ज़िल तलक ??
घात ही घात में,   सभी हालात में !!

यूँ चमन से चुरायी गयी ख़ुश्बुएँ!
चुप चुप सहा है,  ऐसे ज़ुल्मात में !! 

दाव ग़ैरों के, अपनों को घाव दे!
कई जानें गयीं हैं,  खुराफात में !!

अदम से चला हूँ, आज तक कहर हूँ ! 
ना थी सुनी चहक कभी नग़मात में !!

ना गिला ना शिकायत कभी किसी से!
कोई बदलाव ना 'तनु' दिन रात में !!... ''तनु''






Wednesday, January 15, 2020

फूल खिलते ही गये, हाथ है बहारों का !

फूल खिलते ही गये,    हाथ है बहारों का !
मंज़िलें मिलती गयीं, साथ मिला राहों का !!

प्यार का सजदा करूँ, हाँ कबूल तू मुझको ! 

गाता जाऊँ हर दिन,    ये गीत वफाओं का !!  

सब दे रहें दुआएँ,  दिलो जान से मुझको !

दामन मेरे,  तू भर ले असर दुआओं का !!

मन उपवन है मेरा,  मंद पवन है डोलती !

भँवरों सी गूँज रही,  प्रीत की सदाओं का !! 

उलझ पीर में तेरी,   पल रोऊँ पल गाऊँ !

रहता इंतजार भी, क्यों मुझे खताओं का !!

अना मेरी खो गयी, मिली जेहन भर पीर !

प्यार का कसूर तनु,  सिला है निगाहों का !!... ''तनु''




 






यूँ पत्थर पत्थर जल ढूँढना क्या ?

ऊसर उगे ना फसल ढूँढना क्या ?

शेर मेरे कुछ भी ना कह पाएँगे ,

इस नाक़ामी में सहल ढूँढना क्या?

धड़कती बस्ती में किलकारियाँ थी, 

गीत भी नहीं है ग़ज़ल ढूँढना क्या ?

काफिला ले के चला रहबर बनेगा ,
आदमी ऐसा आजकल ढूँढना क्या?

ये नगर है रूखा सूखे शजर हैं ,
बशर बिन चहल पहल ढूँढना क्या ?

खुद खुश रहें और सबको रखें खुश ,
 शुभ कामना दें पहल ढूँढना क्या ??.... "तनु"' 

Tuesday, January 14, 2020

गीत मुझ पर लिखा सुना दीजै

गीत मुझ पर लिखा सुना दीजै !
खुश रहे तू सदा दुआ दीजै !!

तेरी ही चाहत, मैं रहूँ हँसती !
साथ थोड़ा मेरे मुस्कुरा दीजै !!

आँख मेरी नम दामन भिगोये !
जिंदगी से दुख को मिटा दीजै !!

सुबह का ख्वाब, रात की बात मैं !
चाँद में नाम मेरा जड़ा दीजै !!

प्यार चाहत वफ़ा सभी तुम हो !
और बातें  यहाँ भुला दीजै !!

याद रक्खे जहां तनुजा ''तनु''को !
गीत मेरा ज़रा गुनगुना दीजै !!... ''तनु''

Sunday, January 12, 2020

हौसला जब टूटता है

हौसला जब टूटता है जीत नज़दीक होती है,
मेहनतकश की जिंदगी भी इक तारीख़ होती है !
रात दिन दुख दर्द के  ख्वाब जागी आँखों के, ,, 
इम्तहानों में सच्चों की सही तस्दीक़ होती है!!... ''तनु''