Labels

Friday, February 28, 2014

गंभीरता से हम हँसे ये हमारा वैराग्य है
नन्हे की मुट्ठी में हँसी ये नन्हे का भाग्य है
घुट्टी में बंद हँसी बीमार की तो दुर्भाग्य है
आप हंसाये हम हँसे ये हमारा सौभाग्य है 

Thursday, February 27, 2014

मुक्तक


हम अब क्यों कयामत की बात करें,
प्यारे लम्हे उन लम्हों की बात करें।
वक्त में ताकत है गुज़र जाने की ,
आओ वक्त को बाँधने की बात करें।  …………… तनु

भोले

मुक्तक 


भोले की निगाह हम पर रहे

भक्त जय जय कार कर रहे
सदा ये कामना रहे हमारी
शिवम् छाया  हम पर रहे

मैं चाँद सितारों से बात कर लूँगा
आई है बहार बहार को सजा लूंगा
तुम  खुद  खूब सजे धजे  रहना
मैं खुदा  को साथ रख लूंगा 

वो आये हैं नज़रें झुकाये हुए
हम  हैं उनके नाज़ उठाये हुए
क्यों अब वो कुछ कहते नहीं
हम ही हम हैं सुनाये  हुए

क्यों आज हैं सुमन मुरझाये हुए
तप्त सूरज पात भी झुलसाये हुए
इन्हे तो है छाँव की दरक़ार
याद उनकी अगन है लगाए हुए..''तनु''





      

दिल की बात




ये तो दिल की बात है,
चेहरा कोई खास है !
हवा बयां कर देती है,
कोई तो आसपास है!!

न कुछ कहने का है,
 न कुछ सुनने का है!
 कुछ न दरम्यां रहता है,
 राज कई खुल जाते है!!
 
खुशबू  कोई उड़ जाती है,
हलका सा मन हो जाता है!
पाँव में पायल बजती है,
सुर होंठों पर सजते हैं!!

शहनाई कहीं बजती है,
 तारों की बारात सजती है!
हम उनके दिल में रहते हैं,
वो हमारे दिल में रहते हैं!!................ 12 11 1979  तनुजा  ''तनु ''

दर्द का आगाज़





दर्द का आगाज़  न ढूँढ ,
आशिकी में ताज न ढूँढ !
मुहब्बत तो हर दिल में जिन्दा है,
मुमताज़ को कब्र में न ढूँढ !!


दीवाने तू पत्थर न खा,
पत्थर को सजा तू बुत बना !
जिस्म में जज्बात ढूँढ ,
बुत में आवाज़ न  ढूँढ !!


मेरी ही तो कहानी है,
आँसुओं की ज़ुबानी है !
दिल में है तूफान ग़ुम,
समंदर में आँसू  न ढूँढ!!


ये दिल की  लगी है,
अंगूठी का नगीना नहीं है !
सब कुछ तो बयां कर दिया तुझे,
अब कुछ भी न राज़ ढूँढ !!....................24  09 1984 . तनुजा ''तनु''


  

Tuesday, February 25, 2014

बेचारगी




पड़ोस में कुण ?
वीने नी  मालम.......
पण ,
फेस बुक रा  ,
दोस्त  होन  ने
स्टेटस रा साथ जाणे..........तनुजा ''तनु'' .... 

जरुरत





 जरुरत ??
 में...
 आम भी खास हुए जाते हैं
काम ?
और ,
काम ?
के लिए मुर्दे भी उठाये जाते हैं। ......... 20  01 2010 … तनुजा  'तनु'