Labels

Tuesday, March 29, 2016

तन्हा  दिल 


ये वक्त है जो बदलने की कसम खाये हुए ;
हाथ में  खंज़र नाम पूछ मुस्कुराये हुए  !
ये हवाओं की बेरुखी !!!  ये तूफान दिल का 
बियाबाँ ही यहाँ बियाबाँ नज़र आये हुए !!..तनुजा ''तनु ''

Sunday, March 27, 2016



 रंगमंच 


  कलाकार सभी बनते,  रंगमंच आधार ;
  कई इकाइयाँ सजती,  कई हैं व्यवहार !
  कई हैं व्यवहार,  सजती मंच फुलवारी ;
  भाँति भाँति के फूल भूमिका बारी बारी !!
  शिक्षण हो रहा खूब, सीखे सुन्दर आचार !  
  मुकददर जिनके हाथ, बनते हैं कलाकार !!.... तनुजा ''तनु ''     











मन मैला है


मन मैला है मेघ का .... उपजा मन की आस ; 
क्यों छाए बरसे बिना,    लगी नीर की प्यास ! 
लगी नीर की प्यास,   तुम हमें क्यों गए भूल 
बादल का आभास,        सूखी डाल बनी शूल !!
निमंत्रण भेज धरा   अपलक निहारती गगन  
कब बरसोगे बदरा        कितना है मैला मन ??     

Saturday, March 26, 2016



तिरंगे को नमन 

देश प्रेमी हूँ  तिरंगे को नमन मैं तो करूँगा ;
नीयत बुरी बे इत्तिफाकी को शमन मैं तो करूँगा !
तीन रंगों में सजा है देश प्रेम का पाठ पहला , ,,,
बे इंसाफ , गलत बातों को दमन मैं तो करूँगा !!... तनुजा ''तनु ''

कुदरत के हाथ में सब है
कुदरत के साथ में सब है
करना न खिलाफत तुम
कुदरत की बात में दम है

Friday, March 25, 2016



उड़ाकर रंग मुट्ठी का न दिल से  बाँध लेना तुम,
बड़ी मोहक अदाएं  हैं  नज़र से बाँच  लेना तुम ,
हरा  रंग, दिल हारा सा, हरियाया सा कहीं जाता !!!
नहीं रूठा, नहीं झूठा, मुझ' ही से साँच लेना तुम !  ....तनुजा ''तनु ''

Tuesday, March 22, 2016

चल होली खेलें यार ,

चल होली खेलें यार ,
चल ख्वाब रंगें इस बार !

मदमाती मस्ती इधर उधर ,
मन मयूर नाचे खिलकर !
उड़े गुलाल जब चले बयार ,
खुशी  ही जीवन आधार
चल ख्वाब रंगें इस बार  .!!.......... चल होली

रिश्तों को सरसाये हम ,
पिछले ग़म भुलाएं हम !
हैं जीवन के दिन चार ,
गम की बातें हैं बेकार 
चल ख्वाब रंगें इस बार  !!………चल होली

मीठी गुझिया से मीठे सपने ,
लगे आम बौराते सपने !
रंग रंगीला ये त्यौहार ,
थोड़े छींटे और बौछार
चल ख्वाब रंगें इस बार  !! ……  चल होली

तेरे चेहरे पर रंगू गुलाल ,
मैं दूर करूँ तेरा मलाल !
मैं सजा दूँ तेरा संसार,
जीवन में आये बहार
चल ख्वाब रंगें इस बार !!  ……  चल होली

जीवन बहारों सा सजा रहे ,
भीनी फुहारों से भीगा रहे !
तू गा फाग तू गा मल्हार,
पड़े कभी ना गम की मार
चल ख्वाब रंगें इस बार !! .......... चल होली  ....... तनुजा ''तनु''