Labels

Saturday, April 30, 2016



दिल यहाँ दरिया , जो लहर ख़ुशी से उठे !
ना जलन जला, .जो धुँआ खुदी से उठे !!
नयन नीर झरता   आशीष दिल से है , ,,,,
आक़िल बन कर ........जो तू खूबी से उठे !!...तनुजा ''तनु ''
                              

Wednesday, April 27, 2016





कभी तो आ !!!



कभी तो आ तू मेरी नींद से पहले !
रहके इंतज़ारी में कभी तू भी दहले !!

रोज़ कयामत की बात करता है क्यों !
क़यामत रोज़ है तेरे आने से पहले !!

सुनसान रास्तों पर मकां चुप से हैं !
अरमां जलते तिश्नगी बढ़ने से पहले !!

घर दीवार-ओ-दर शल हुए राह तक के !
कि दिल की बात कोई कैसे दिल से कह ले !!  

जुगनू सूरज ढूँढते कुछ शाखों पर सोगए !
चांदनी चाँद में सोयी सहर होने से पहले !!..... तनुजा ''तनु ''






Monday, April 25, 2016



सुगना !!!


रे मना मत बन बदरंगा सुगना;
रंग तेरा हरियल सुन्दर सुगना !

भर मन की उड़ान, नभ खुला अपना;
खो कर ख़ुशी, न रह तू दबा सुगना ! 

पेड़ टूटा , मीत भी है अनमना;                  
गीत गाकर, जगत तू रिझा सुगना !

पिंजरे में पिंजर!!! कल था , कल ना ;
देह माटी,    साँस के बिना सुगना !

देह सबकी अलग, पोशाकें अलग;
साँच से अब आँख मत चुरा सुगना !!

सजन तो परदेस, कौ  नहीं अपना ;
काल चला ?  चल !! कर अब भला सुगना !!,,...तनुजा ''तनु ''




Sunday, April 24, 2016




ईश्वर ने वसन पहनाए रंग हमारे पाँच ; 
दिल हमारा उजला सच्चा चाहे तुम लो बाँच !
एक डाल के पंछी हम तो सदा रहेंगे साथ, ,,,,
भूलना मत महान बनाये संग हमारा साँच !!,,''तनु ''

Saturday, April 23, 2016





तमचरों की तपिश ताप से जलाए जहां को ;
कौन तपोनिधि तपोबल से बचाए जहां को ?? 
क्रोध,अभिमान, धन, रूप, जलन की गर्मी से .... 
आह !! अहरह तपाय, सताय , जलाए जहाँ को !!...तनुजा ''तनु ''

Friday, April 22, 2016





लहरों पर लहराई लहरों सी ;
गहरी थी गहराई गहरों सी !
दूर क्षितिज पार बंधन के थी , ,,,
प्रीत पर पहुनाई पहरों सी !!..तनुजा ''तनु ''


Thursday, April 21, 2016


ॐ हं हनुमते नमः 
***********************************

प्रभवे हे महाकाय कपीश्वर ;
दीनबन्धु सर्वतंत्र सुरीश्वर !
हरि मर्कट विभीषण प्रियकर , ,,,
पिंगलाक्ष महातेज हृदयेश्वर !!.. तनुजा ''तनु''

ज्ञान का सागर हनुमान हमारे ;
सागरोत्तारक प्राज्ञाय सहारे !
वज्रकाय राम भक्त केशरीसुत , ,,,,
शूर शांत दांत वागधीश सखारे !! .... तनुजा ''तनु''