Labels

Monday, October 31, 2016



बड़ी बहन आशीष दे, छोटी का  सत्कार !
भाल पर है तिलक लगा , मुँह मीठा उपहार!!... ''तनु ''  




सरहद पर है रौशनी , उनसे मेरे यार !
जीवन मेरा भी मिले ,उनको सौ सौ बार!!,.. ''तनु ''



Friday, October 28, 2016



श्रद्धासुमन कर अर्पित,  दे दूँ दिल सम्मान !
 सीमा के सजग सैनिक, नित तेरा हो मान !!...''तनु ''


Thursday, October 27, 2016

जब  कभी दर्द का साया ;
तेरे स्नेह की  मिली छाया !
आज जब तू पास नहीं माँ ,
सदा अपने पास ही पाया!!

याद तो सागर है गहरा ;
कब लगा उस पर पहरा !
हर पल याद आते हो , ..
चाहे सबा हो चाहे सहरा!! ..








यो उगमतो सुहामणों , मंगल घट छलकाय ,
वीती कारी रातड़ी ,         अंधारो छँट जाय !!,,..''तनु ''



दीप , ,,,,


गीत रोशनी का लेकर ;
माटी का दीपक आया !
भेद मन का मिटाने को , ,,
तम का संहारक आया !!

तू जलता अंधियारों में ;
तूफां तेरी बाहों में !
आँचल का नहीं सहारा , ,,
शक्तिमान सा राहों में !!

मार तिमिर उजला मन दे ; 
घोर अमावस को छल दे !
सौहार्द्र नेह की छाँव , ,,
सबको सुन्दर सा कल दे!!

त्याग तुम्हारा जग गाता ;
रोशनी संग जगराता !
कादंबरी उर बसाए , ,,
धरा से नभ जोड़ जाता !!

वर्तिका घृत तेल में खो ;
अग्नि पुंज स्पर्श बनी लौ !
दीपित मन में सदआशा, ,,
अन्धकार अब भस्मित हो!!

सोने का या माटी का;
दीपक साथी बाती का !
लो साँसों में ढला राग , ,,
संजीवन भांति भांति का !!..  तनुजा ''तनु ''

Tuesday, October 25, 2016



शुकराना 


हो गयी बारिशें मैं जहाँ हूँ वहीँ ;
बादलों से घिरी मैं जहाँ हूँ वहीँ ! 

ठंढ और गर्मी तूने ही दी मुझे; 
हैं शरद औ बसंत मैं जहाँ हूँ वहीँ !

चाहती हूँ जी भर गुनगुनाऊँ खूब मैं ;
गीत ग़ज़ल तरन्नुमें हैं मैं जहाँ हूँ वहीँ!  

तितलियों की बस्तियों में अलि गूँजते;
हैं कुमुदिनी गुलाब भी मैं जहाँ हूँ वहीँ !

शर्त है मुस्कुराऊँ उस खुदा के लिए;
और शुक्रिया कहती रहूँ मैं जहाँ हूँ वहीँ !... तनुजा ''तनु''