Labels

Thursday, January 31, 2019

कोई मुझ तक चला होगा

कोई मुझ तक चला होगा, खुदारा आ ही जायेगा !
इस भूले से इक दरिया का, किनारा पा ही जायेगा !!
मेरी साँसों में उसकी साँसों की है महक बाकी , ,,
वो मेरे इस बीमार दिल का,  इशारा पा ही जायेगा !!
-------"तनु"
अगर जमी का कोई आसमान न होता!
जिंदा रहना किसी का भी आसान न होता!!

हरेक ग़ज़ल की अपनी कहानी होती है!
किस्सा छोटा सा बड़ी दास्तान न होता!!

दिल में ही रहते सभी की चाहतों के दिल!
अच्छा होता रहने के लिए मकान न होता!!
------"तनु"

Wednesday, January 30, 2019

इसे चुरा उसे चुरा
गगन चुरा जमी चुरा
नित्य खड़ी उषा लिये
कभी उसे लिजे चुरा

Tuesday, January 29, 2019

नसीबा को कहूँ शुक्रिया,जिंदगी उबार दी!
अब तो सभी कहेंगे कायनात सँवार दी!!
इतनी दुआओं के बाद भगवन तेरी कृपा से, ,
नन्ही बेटी तूने,   मेरी गोद उतार दी !!
-----"तनु"
एक भीड़ चल पड़ी है जहाँ चाह भी नहीं !
ठोकरें ही ठोकरें,    वहाँ राह भी नही!!

जब चलो तो जान लो जा रहे हो कहाँ ?
जब इंसानियत नहीं वहाँ पनाह भी नहीँ !!

लेता न हो कोई जहाँ नाम भगवान का!
जाना मत वहाँ, जहाँ इबादत गाह भी नहीं !!
-----"तनु"

दर्द की शाम

दर्द की शाम और सवेरा गुम कहीं!
खो गया आराम  बसेरा गुम कहीं!!
दिल का एक खुशनुमा एहसास है , ,,
पास तू ही तू और अंधेरा गुम कहीं!!
--------"तनु"
कौन बंजारा हुआ किस दर्द की खातिर!
आज मेरे गीत खोये शब्द की खातिर!!

थक गए पाँव भी वफ़ा की राह में चलते !
तक रही अब राह भी अनजान की खातिर!!

होम करके अब स्वयं को अग्नि में!
प्राण पाऊँ और किस प्राण की खातिर!!
------"तनु"