Labels
Jyotish
Kaavya
Sunday, January 13, 2019
उड़ती फिरती मैं तो पतंग हूँ
आदत से बेबस मलंग हूँ !
उड़ी उड़ान से ऊँची हमेशा , ,,
बुरी बातों से बेहद तंग हूँ!!
---"तनु"
इक दिन यूँ ही मोड़ पर, मिल ही जाना आप,
जानूँ न बातें कितनी ,कहनी हैं चुप चाप!
---"तनु"
Thursday, January 10, 2019
जज़्बात को अयां करता है!
हर्फ़ हर्फ़ सच बयाँ करता है!!
वो दाता है देता ही रहेगा , ,,
जो सबको दिया करता है!!
जज़्बात को अयां करता है!
हर्फ़ हर्फ़ सच बयाँ करता है!!
वो दाता है देता ही रहेगा , ,,
वो सबको दिया करता है!!,*तनु*
Wednesday, January 9, 2019
सींची बगिया आपने , ले लो सारे फूल!
हम माली इक बाग के , जाना मत तुम भूल!!*तनु*
सींची बगिया आपने , ले लो सारे फूल!
हम साथी इक राह के , जाना मत तुम भूल!!*तनु*
Tuesday, January 8, 2019
भावना में पंख भीगे भार दे गये!
प्यार से सींचे दरख़्त थे खार दे गये!!
और जिनको जानते हम जानवर रहे, ,,
जिंदगी में प्यार देकर बहार दे गये!!*तनु*
याद कोई फिर बहुत प्यार दे गयी!
साथ उनके जिंदगी बहार दे गयी!!
याद चिट्ठी पुरानी फूल सी महकती!
और वीणा तार की झनकार दे गयी!!
पूज ले ये जिंदगी है बन्दगी!
सार इश्क है जीने का सार दे गयी!!
पीर, भिश्ती बावर्ची, हम ही उनके!
जिंदगानी तुम ही तो संसार दे गयी!!
'तनु'नये लोग दिखने लगे हैं राह में!
चाँदनी की तड़फ व्यवहार दे गयी!! *तनु*
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)