Labels

Friday, July 31, 2020

चौमासो दुमासो व्यो

चौमासो दुमासो व्यो,  रीता वै ग्या कूप, 
परा जावतां वादरा,     वदती जावे धूप!
जल  सेतो नीचो घणो,  रूँख जड गई सूख !
रूँखड़ा वना धरा रो,कसो विगड ग्यो रूप!!---- "तनु"
कोरोना के राज में,    तगड़ी भागमभाग!
साफ सफाई का सभी, आलापे मिल राग!!
आलापे मिल राग,  हर पल भरम में रहते!
धोते फल औ साग,  बात भी दूर से करते!!
बदल गये हैं भाग,   हर तरफ को कोरोना!
तगड़ी भागमभाग,   खूब भगाय कोरोना!!... ''तनु''

Sunday, July 26, 2020

दुख की गोटी साँवली

दुख की गोटी साँवली,  सुख की धोली गोट,
जीवन झेलता ही गया,जंग नियति की ओट !

जंग नियति की ओट,   न्यारी खेती कर्म की !
पाप पुण्य की चोट,    कभी जागते मर्म की !!

मन मत रखना खोट,   आयेगी छाँव सुख की, 
उतरेगा यह  कोट,      जायगी बदली दुख की !!... ''तनु''

Saturday, July 25, 2020

मनवा घायल चैन कहाँ,

घायल मनवा चैन कहाँ,     रिसते सगले घाव,
रसना के रस गुम हुए ,        बैरी मन के चाव!
दिन रुकता न रात रुकी, पल की क्या है बात ,,
कर्मो की बिसात बिछी,   अब विधना के गाँव!--''तनु''

नैया दरिया से दूर है,

नैया दरिया  से दूर है,  देखी ना पतवार ! 
दूर सजन का गाँव है , जाना सागर पार 
मरीचिका सी जिंदगी, जीना भी दुश्वार !!
रोती जाती साँझ भी,  जीवन है बस रार !!... ''तनु'' 

Friday, July 24, 2020

दामन में खुशियाँ रहें

 दामन में खुशियाँ रहें, खिले चेहरे नूर,
 लिये दुआ हम आ गए,  होय बलाएँ दूर!

 होय बलाएँ दूर,         रहें कान्हा बलिहारी,
  सदा सेहत उत्तम, सभी मौसम हितकारी!!

  ''तनु'' बरबस कहजाय, यही जोड़ी मनभावन!
  आँगन तारे चाँद,            रहेंगी खुशियाँ दामन!!.... ''तनु''

Thursday, July 23, 2020

चलते रहना राह पर

चलते रहना राह पर,  रखना लक्ष्य निगाह !
जिंदगी अंक गणित है,   दुखों से ही निबाह !!
दुखों से ही निबाह,     बस थोड़ी सी है ख़ुशी , ,, 
अंधी जग की राह,      और साँसें बची खुची !
मंज़िल आती पास,    रुक मत साँस के चलते!                                                             
निश्छल है मन आस,     राह पर रहना चलते !!... ''तनु''

Friday, July 17, 2020

ये अभिलाषा,



ये अभिलाषा, भूखा ना हो !
भूखा ना हो,  नंगा ना हो !!

नंगा ना हो,  सुख सारे हों !
सुख सारे हों, खुशियाँ हर-घर!!

खुशियाँ हर-घर, सुख अपार हो!

सुख अपार हो, ये अभिलाषा !!,,,, ''तनु''



Tuesday, July 14, 2020

आती जाती राह है,

आती जाती राह है,              मंज़िल तू मत छोड़ !
जिंदगी अंक गणित है,   ग़म कम कर सुख जोड़ !!
ग़म कम कर सुख जोड़,  ख़ुशी के बाग़ लगा ले, ,, 
अंधी जग की दौड़,             घात से इसे बचा ले !
इस चातक की प्यास,      बुझाये बूँद जो स्वाति ! 
निश्छल है मन आस,       वह ही काम है आती !!... ''तनु''










Thursday, July 9, 2020

तेल बिना कोई चराग़ रोशन नहीं !
फूल बिना कोई जहां गुलशन नहीं !!
ये जीवन है मालिक का दिया हुआ, ,,
चाह बिना कोई जीवन , जीवन नहीं !! तनु

Sunday, July 5, 2020

शोहरत थोड़ी सी


शोहरत थोड़ी सी मिल गयी, बहुत है मग़रूर होने को!
कभी भी फिसलके गिरने को, सारा ग़ुरूर खोने को!!
नींद खोकर बेचैन होकर, बनते खेल खिलौनो से, ,,
देखिये तरक़ीबें हैं कई, यहाँ मशहूर होने को !!... ''तनु''

Thursday, July 2, 2020

खुशियाँ सारी हों दामन में,

खुशियाँ सारी हों दामन में,
साज छिडे हों मन भावन में!

सौंधी सी खुशबू जीवन हो, ,,
भीगे माटी ज्यौं सावन में!!---"तनु"

Wednesday, July 1, 2020

मुकम्मल होती हैं दुआएँ सारी!
वो रहबर है झूठी दुनिया दारी,
हसरतें अपनी सभी मालूम उसको, ,,
देर सवेर पूरी होती है वो सारी!!---"तनु"