Labels

Wednesday, August 6, 2014



बिछड़ा प्यार ,
दर्द की तहरीर !!!
सूखा गुलाब।  'तनु '
आंसू ढलका,
जमीन नम हुई !!!
याद बिखरी…………


कार्टूनिस्ट प्राण  -- एक श्रद्धांजलि

प्राण ने जीवंत प्राण भरे हैं,
 बच्चों  के किताबी खिलौनों में। …
हम तुम जिनको घुस कर पढ़ते,
 घर और स्कूल के कोनों में। …
मोबाइल का नशा नहीं था ,
नशा किताबों का होता था। …
चाचा चौधरी साबू कमांडो ध्रुव ,
ओ चाची की मीठी बातों में। ....
जग को तुमने छोड़ दिया है,
अब तुम कभी न हमें दिखोगे।  .... 
पर ये प्यारे चित्र खिलौने,
सदा याद तुम्हारी दिलाएंगे। …… नमन !!!
"तनु "
दादा गुजरे ,,
खड़ी एक कोने में !!!
कुबड़ी रोती। .... तनु 

Tuesday, August 5, 2014


थोड़ी सी मस्ती मेरी भी ........................

सुर्ख गुलाब सा नूरानी चेहरा केला का छिलका हुआ ,…… विभाजी की पंक्तियाँ 
लीपापोती ऊपर से थी सड़ा आम था पिलका हुआ !
गिरता पड़ता जा पहुँचा वह सजनिया के द्वार !!!
चढ़ा रखी कुछ उसने अस्थिपिंजर था हिलता हुआ !  ......."तनु" 

तीस्ता नदी तीस्ता नदी पानी दे  पानी दे , 
पानी दे पानी दे  साथ बिजली महारानी दे !
अच्छी दोस्ती, सच्ची दोस्ती, कायम रहे ,
दिन मोदी जी ले आये अब तू रात सुहानी दे !!  "तनु "

Monday, August 4, 2014




कभी कभी ही हो पाता है ऐसा अद्भुत संयोग ,
दो त्योहारों का हुआ है--- ऐसा प्यारा संयोग !
ईद और हरियाली तीज मिलकर मनाई हमने ,
सजाई मेहंदी मीठा खाया सुन्दर था महायोग !! "तनु "