Labels

Thursday, April 5, 2018

बात उनमें कुछ न थी यूँ निसार होते रहे ;

बात उनमें कुछ न थी यूँ निसार होते रहे ;
वो चुभ हमारे दिल में खार खार होते रहे !

आज़मायेंगे कब तक वो आज़माने वाले;  
बे-इख्तियार वो थे हम बेकरार होते रहे ! 

बहुत जगह दिल में नियामत अल्लाह की;
बे -ग़म रहोगे तुम हम ग़म गुसार होते रहे !... ''तनु''



Wednesday, April 4, 2018

सारे मकां उसके सारे दर खुले हुए हैं ,

सारे मकां उसके सारे दर खुले हुए हैं ,
हरे भरे शजर है सारे सर खुले हुए हैं !
खुशबुएँ सच्चाई की हक़ीकत की महक है, ,,
हरिक हुनरमंद सारे हुनर खुले हुए हैं !.. ''तनु''

आज कैसे ये किरदार हैं जानता हूँ;

आज कैसे  ये किरदार हैं जानती  हूँ;
कौन किसका तलबगार है जानती  हूँ!

बोलता सच जान भी गर जाये मेरी ;
झूठ अब  सिपहसालार है जानती हूँ !

मौसमों की चाह थी परिंदे उड़ गए ;
कायनात ही  शाहकार है जानती  हूँ !

आँख तकती राह और दिल वीराना ;
तिश्नगी का  इज़हार' है जानती  हूँ !

नहीं देता कोई तलब से भी सिवा यहाँ ;
तौलकर बेचे,  बाज़ार हैं जानती हूँ !,,, 'तनु'



Tuesday, April 3, 2018


की दिल के बहलने की तदबीर नहीं मिलती;
कश्मीर में जन्नत है पर तस्वीर नहीं मिलती!
बच्चों को तो इस आग से तुम दूर ही रखते , ,,
हरेक को भारत की जागीर नहीं मिलती !!... ''तनु''

सारे इल्जाम हमीं पर जता देते है लोग ;
हम समझे थे रहबर का पता देते है लोग !
कैसी तबाही की तरफ भागती है ये दुनिया, ,, 
की जाने किस को पयम्बर बता देते हैं लोग !!.   ''तनु''

Sunday, April 1, 2018

गलतियों की थैलियों को ;
बारहा क्यों तौलता हूँ !

हासिल यही इस उम्र का ;
माफ़ करना भूलता हूँ !

है इसीलिए ये जद्दोजहद ;
डोलता फिर डोलता हूँ !!,... ''तनु''
दिल की कैसे कह दूँ ,आह की तासीर से ;
 रंग उड़ते ही गए ,     पुरानी तस्वीर से !
 दिल बर्बादियों का इतना भी मलाल न कर , ,,
 मैंने पाया है बहुत कुछ पर ताख़ीर से !!... ''तनु''