Labels

Thursday, July 23, 2020

चलते रहना राह पर

चलते रहना राह पर,  रखना लक्ष्य निगाह !
जिंदगी अंक गणित है,   दुखों से ही निबाह !!
दुखों से ही निबाह,     बस थोड़ी सी है ख़ुशी , ,, 
अंधी जग की राह,      और साँसें बची खुची !
मंज़िल आती पास,    रुक मत साँस के चलते!                                                             ! 
निश्छल है मन आस,     राह पर रहना चलते !!... ''तनु''

Friday, July 17, 2020

ये अभिलाषा,



ये अभिलाषा, भूखा ना हो !
भूखा ना हो,  नंगा ना हो !!

नंगा ना हो,  सुख सारे हों !
सुख सारे हों, खुशियाँ हर-घर!!

खुशियाँ हर-घर, सुख अपार हो!

सुख अपार हो, ये अभिलाषा !!,,,, ''तनु''



Tuesday, July 14, 2020

आती जाती राह है,

आती जाती राह है,              मंज़िल तू मत छोड़ !
जिंदगी अंक गणित है,   ग़म कम कर सुख जोड़ !!
ग़म कम कर सुख जोड़,  ख़ुशी के बाग़ लगा ले, ,, 
अंधी जग की दौड़,             घात से इसे बचा ले !
इस चातक की प्यास,      बुझाये बूँद जो स्वाति ! 
निश्छल है मन आस,       वह ही काम है आती !!... ''तनु''










Thursday, July 9, 2020

तेल बिना कोई चराग़ रोशन नहीं !
फूल बिना कोई जहां गुलशन नहीं !!
ये जीवन है मालिक का दिया हुआ, ,,
चाह बिना कोई जीवन , जीवन नहीं !! तनु

Sunday, July 5, 2020

शोहरत थोड़ी सी


शोहरत थोड़ी सी मिल गयी, बहुत है मग़रूर होने को!
कभी भी फिसलके गिरने को, सारा ग़ुरूर खोने को!!
नींद खोकर बेचैन होकर, बनते खेल खिलौनो से, ,,
देखिये तरक़ीबें हैं कई, यहाँ मशहूर होने को !!... ''तनु''

Thursday, July 2, 2020

खुशियाँ सारी हों दामन में,

खुशियाँ सारी हों दामन में,
साज छिडे हों मन भावन में!

सौंधी सी खुशबू जीवन हो, ,,
भीगे माटी ज्यौं सावन में!!---"तनु"

Wednesday, July 1, 2020

मुकम्मल होती हैं दुआएँ सारी!
वो रहबर है झूठी दुनिया दारी,
हसरतें अपनी सभी मालूम उसको, ,,
देर सवेर पूरी होती है वो सारी!!---"तनु"