Labels

Monday, July 29, 2019

दंश दंश में दर्द है,   आँखें रोती खून,
कहीं वरक में दर्ज है, कौन पढ़े मजमून ?
शब्दों की नाकामियाँ,  अहसासो की मौत ,
खो गयी है मानवता,  कैसा उठा जुनून !!... ''तनु''

Monday, July 1, 2019

है ये नन्ही फूल सी, कोमल कोमल गात!
लेना देखो प्यार से, देना ना आघात!
जीवन की खुशियाँ लेकर, आया नाद निनाद, ,,
वाणी की महिमा कहे, पारिजात की जात!!"तनु"

Saturday, June 22, 2019

झील के पानी में फ़लक़ का उतरना धोख़ा ,

झील के पानी में फ़लक़ का उतरना धोख़ा , 
या फ़लक़ ने कभी लहर का लहराना रोका !
के इस दिल की बात, दिल से दिल तलक है चली ,,,
धीरे से मिला शोख़ निगाहों को सुनहरी मौका !! ... "तनु"

छूकर आसमां को तुम जमीं को भूल ना जाना,

छूकर आसमां को तुम जमीं को भूल  ना जाना,
चूमकर फूलों का दामन काँटो को तुम भूल ना जाना!
बहुत ऊँचा उड़ो आसमान  से भी ऊपर तुम , ,,
जमीं पर भी अभी चलना है ये तुम भूल ना जाना !!.. "तनु"

दिल मेरा गुनगुना लेगा पतझर में

दिल मेरा गुनगुना लेगा पतझर में!
बहार आ ही जायेगी पल भर में !!

मेरे आँसू से क्या प्यास मेरी बुझी!
फूल कितने खिलते गए बंजर में !!

ये जो दीपक रखा है देहरी पर !
जलता ही जायेगा अपने घर में!!

कह दिया था तुमने कि तुम आओगे !
अब जान थोड़ी बची है पिंजर में !!

देख इक सितारा भोर का है उगा!
ठहरती गयी आँखें उस मंज़र में !!.. "तनु"

Friday, June 21, 2019

तू करीब से होकर गुज़रता रहा

तू करीब से होकर गुज़रता रहा!
बावरा मन जी जी कर मरता रहा!!

तेरा दर ही तो मेरी मंज़िल है!
तेरे सिवा मैं कहाँ ठहरता रहा !!

मेरी पलकों में तेरे सपन बसे!
तूने पूछा तो मैं मुकरता रहा!!

ग़म देखे मेरी आरज़ू कब तलक!
कयामत के अंजाम से डरता रहा !! 

कभी तो तू सपन से बाहर आजा !
मैं एक दीया यहाँ जगरता रहा !! .. ''तनु''

दिल कहीं है मुआमला दिल से


दिल कहीं है मुआमला दिल से ! 
कौन चाहे भला  गिला दिल से !!

अब हुआ रंज टूटती साँसों का !
जायगा फूट आबला दिल से !!

तू किसी को दर्दे इश्क़ मत दे ! 
खेल नहीं है मुक़ाबला दिल से !!

आप करनी पर हँसना रोना  !
 ये ज़ुबाँ का है'फासला दिल से !!

होश कायम नहीं ''तनु''अब तो !
टूट ना जाय हौसला दिल से !! .. "तनु"