Labels

Saturday, January 25, 2014

नर हो कुछ करो………………


तस्वीर तो, फितरत का सही आइना नहीं ,
आज कुछ कर गुज़रो, तो बात बन जायेगी।

आया कल, गया कल, सभी जानते मगर ,
कुछ आज नया हो तो बात बन जायेगी।

जिंदगी हमेशा ही कहानी ही रही मगर ,
सन्देश अभी  कुछ हो तो बात बन जायेगी।

आई बहार ग़ुल  खिले हर जर्रे में महक है,
तुम भी महको महकाओ तो बात बन जायेगी।

मैं यूँ ही न कहूँ  दिल,  कि सभी हैं कहते ,
आओ खुशियाँ बिखेरो आज तो बात बन जायेगी।

बिगड़ी है बात तो बनाने चल पडो तनु,
आज है !!! आज ही करो तो बात बन जायेगी ! .......तनुजा ''तनु ''१६ ०३ २००८ 

No comments:

Post a Comment