Labels

Thursday, September 5, 2019

इक गुजारिश है हवाओं से!

इक गुजारिश है हवाओं से!
बहना धीरे से अदाओं से!!

बाद मुद्दत के मिले वो हमे!
पाया तकदीर ने दुआओं से!!

कितने फूलों से चमन महका!
आज जो सींचा है वफ़ाओं से!!

जाहिर उसने की खुशी दिल की!
देखकर छुप छुप निगाहों से!!

प्यार की नदियाँ गुनगुनाये!
कौन दूर जाये इन पनाहों से!!

ना पुकार अब "तनु" गा गाकर!
इन बहारों को सदाओं से!!..... ''तनु''

No comments:

Post a Comment