Labels

Wednesday, February 19, 2020

सूना छोड़ा जिस आँगन को बिटिया ने!

सूना छोड़ा जिस आँगन को बिटिया ने!
उसे सँवारा और किसी की बिटिया ने!!

बन कर आयी भाभी औ सँवारे काज!
कैसा अद्भुत प्यार लुटाया बिटिया ने!!

पीहर की हर चीज़ पराई रिश्ता छूटा!
पर माँ बनकर साथ निभाया बिटिया ने!!

इक आँगन का फूल सजा दूजे अँगना !
कितने सुंदर फूल खिलाये बिटिया ने !!

दामन खुशियाँ हो चमके बिंदिया भाल!
ज्यों याद हो वर्षों का नाता, बिटिया ने!! 

घर का ध्यान रखे अपने दुःख को भूल !
खिज़ा को नौबहार बनाया बिटिया ने !!... ''तनु''



No comments:

Post a Comment