Labels

Friday, January 25, 2019

खोलो जिन्दगी के पन्नों को

खोलो जिंदगी के पन्नों को इक सुखद एहसास हो !
बिरवा लहलहाए तुलसी का, तू भी आसपास हो !!
धूप आँगन में चमके और रात चाँदनी भी हो सुन्दर, ,,
चहकता,महकता हो सब कुछ पर खास खास हो!!
-----"तनु"

जिंदगी तू खोल पन्नों को इक सुखद एहसास से !
बिरवा लहलहाए तुलसी , तू भी गुजरे पास से !!
धूप आँगन चमके और माँ भी मेरे पास हो , ,,
चहकता,महकता हो सब कुछ पर हास हो खास हो!!
-----"तनु"

जिंदगी तू खोल पन्नों को इक सुखद एहसास से !
बिरवा लहलहाए तुलसी , तू भी गुजरे पास से !!
धूप आँगन चमके और माँ भी मेरे पास हो , ,,
चहकता,महकता हो सब कुछ खास कर हास से!!
-----"तनु"

No comments:

Post a Comment