Labels

Friday, July 11, 2014

गुरु की भक्ति है भली कर जाए निहाल ,
कृपा मिले जो उनकी हो जाए मालामाल ,
हो जाए मालामाल, शिखर पे गुरु पहुँचावै !
बिन हल्दी फिटकरी रंग ज्यूँ चोखा आवै !!
गुरु महिमा अनंत है सबको लेती पाल,
गुरु भक्ति में डूबकर सुंदर करले चाल !!

सदगुरु के सत भाव को जान न पाया कोई ,
शिष्य वही धन्य है     जो सम सदगुरु होई ,
जो सम सदगुरु होई,    औ रंगे  गुरु के रंग !
ज्यों उडगन ओ मयंक नित दिनकर के संग !!
शिष्य न भूले गुरु को गुरु सूर्य ज्ञान का होई
सद्गुरु महिमा अपार है जान न पाया कोई!!  तनूजा " तनु " 

No comments:

Post a Comment