Labels

Friday, May 9, 2014

कुछ चतुष्पदियाँ शीर्षक ''जानवर ''


रोटी खिला लाल गाय को कर लो ''मंगल'' शान्त ,
सफ़ेद गाय की करके सेवा बन जाना ''सम्भ्रांत '' !
'बकरी' 'तोता' 'मछली' सेवा कर न होते ''दिग्भ्रान्त '',
सभी जानवरों की सेवा से जीवन न होता ''दुखांत'' !! तनुजा ''तनु ''


कीड़ी को 'कण'औ हाथी को 'मण'देता ऊपरवाला ,
गोवर्धन पर्वत उठाता ''गौ''रक्षक गोविंदा गोपाला !
जीव जीव को अन्न दे , दे जन जन को ''निवाला'' ,
रक्षक सहारा दयानिधि ,  है  कृष्ण कन्हैया काला !! तनुजा ''तनु ''


लम्बी रेस के घोड़े झाडी में फ़स जाया  नहीँ करते ,
लक्ष्य सामने वो बाधाओं से डर जाया  नहीँ करते !
धीमें चलकर भी जीतें कछुए कभी हारा नहीँ करते ,
इरादे जिनके हों बुलंद वो पीछे रह जाया नहीँ करते !! तनुजा ''तनु '' 



No comments:

Post a Comment